बिहार

PATNA:- एसबीआई ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस


पटना- 21 जून। भारतीय स्टेट बैंक स्थानीय प्रधान कार्यालय, पटना के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रात: 6:30 बजे योग शिविर आयोजित किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “ मानवता के लिए योग ” हैं। यह थीम करुणा, दया के माध्यम से लोगो को एक साथ जोड़ने, एकता की भावना को बढ़ाने और दुनिया भर के लोगो के बीच सद्भावना पैदा करने मे सहायक होगी। शिविर में एसबीआई पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुरेन्दर राणा,महाप्रबंधक मृगांक जैन एवं मनोज कुमार गुप्ता सहित बैंक के करीब 100 वरिष्ठ आधिकारियों ने भाग लिया। योगाभ्यास शिविर में दैनिक जीवन में नित्य किए जा सकने वाले आसनों का अभ्यास किया गया। शिविर का उदघाटन करते हुए मुख्य महाप्रबंधक श्री सुरेन्दर राणा ने कहा कि योग एक विज्ञान है जो हमारे शरीर, दिमाग और आत्मा को एक साथ जोड़ता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। योग हमें स्वस्थ रहने और दीर्घायु बनने में ही सिर्फ मदद नहीं करता बल्कि हमारी एकाग्रता को भी बढ़ाता है। तथा हम किसी भी कार्य को बेहतर निष्पादित करने में सक्षम होते है। हमें योग को अपने दैनिक जीवन का अंग बनाना चाहिए।
शिविर आयोजन के प्रारंभिक वक्तव्य में एसबीआई पटना मंडल के मंडल विकास अधिकारी श्री शुभेन्दु नारायण दास ने योग को भारत की प्राचीन परंपरा बताते हुए कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि पूरा विश्व आज योग को अपनाकर लाभान्वित हो रहा है। लगभग डेढ़ घंटे के शिविर आयोजन में योग प्रशिक्षक श्री अजय कुमार ने बज़्रासन,ताड़ासन,पवन मुक्तासन, भ्रमरी जैसे अनेक उपयोगी आसनों का सहज अभ्यास करवाया तथा स्वस्थ रहने के अनेक योग टिप्स दिए। उल्लेखनीय है कि शिविर आयोजन में एसबीआई म्यूचुअल फंड ने सह-आयोजक की भूमिका निभाई तथा आयोजन में सम्मिलित करने के लिए एसबीआई के प्रति आभार व्यक्त किया।


Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button