भारत

मुंबई में बनेगा ‘पाताल लोक’, लोकल ट्रेनें होंगी वातानुकूलित: CM फडणवीस

मुंबई- 24 नवंबर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मुंबई में कहा कि ‘हमने एक प्लान बनाया है। हम मुंबई में पाताल लोक बना रहे हैं। मुंबई में सबवे का नेटवर्क बनाया जाएगा। जिन सडक़ों पर ट्रैफिक जाम होता है, वहां पैरेलल सडक़ें और सबवे बनाए जाएंगे। इससे मुंबई ट्रैफिक जाम से फ्री हो जाएगी।’ साथ ही मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि हम जल्द ही मुंबई की सभी लोकल ट्रेनों का वातानुकूलित करने वाले हंै, इसके लिए लोकल का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोमवार को मुंबई में स्थित वर्ली डोम में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित युथ कनेक्टिवीटी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में जो डेवलपमेंट हुआ है, वह तो अभी ट्रेलर है, पिक्चर तो अभी बाकी है। हम कोस्टल रोड बना रहे हैं। ठाणे-बोरीवली टनल है। हम बोरीवली से गोरेगांव तक रोड बना रहे हैं। हम सेवरी से गोरेगांव तक कोस्टल रोड ब्रिज बना रहे हैं। हम मुलुंड से गोरेगांव टनल लिंक बना रहे हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ट्रैफिक जाम वहीं से शुरू होता है, जहां ईस्टर्न फ्रीवे खत्म होता है। हम वहीं से सबवे बना रहे हैं। उस पर भी काम चल रहा है। सबवे तीन साल में पूरा हो जाएगा। यह सबवे सीधे चौपाटी तक जाएगा। इससे ट्रैफिक जाम को हल करने में मदद मिलेगी। जब बांद्रा-वर्ली सी लिंक बांद्रा पहुंचेगा, तो हम वहां से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स जाने के लिए एक और सबवे विकसित कर रहे हैं। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ट्रैफिक जाम को हल किया जाएगा। हम उसी सबवे को एयरपोर्ट तक भी बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा हम हर साल 50 किमी तक का मेट्रो नेटवर्क बनाएंगे। हम मुंबई वन ऐप लाए हैं। जिसमें सभी सिस्टम के टिकट आसान तरीके से मिलेंगे। हम मुंबई लोकल को बदल देंगे। हम वातानुकूलित लोकल बनाएंगे और लोकल के दरवाजे बंद कर देंगे। हम सेकंड क्लास में यात्रा करने वाले नागरिकों का किराया भी नहीं बढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि हम नवी मुंबई एयरपोर्ट को वॉटर टैक्सी से जोड़ेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button