
क्राइम
PANJAB: मोहाली में इंटेलिजेंस ब्यूरो के दफ्तर के बाहर धमाका
मोहाली- 09 मई। पंजाब के मोहाली में इंटेलिजेंस ब्यूरो के दफ्तर के बाहर एक धमाका हुआ है। यह धमाका सोमवार शाम साढ़े सात बजे के आसपास हुआ है।
जानकारी के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि दफ्तर के कांच टूट गए। हालांकि धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर आला अधिकारी मौजूद हैं और जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीमों को भी बुलाया गया है।



