ताज़ा ख़बरें

PAKISTAN:- रिहाई के बाद इमरान खान लाहौर में घर पहुंचे, जोरदार स्वागत, पुलिस पर रोकने का आरोप जड़ा

इस्लामाबाद- 13 मई। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तारी के बाद कानूनी राहत पाकर अपने लाहौर स्थित आवास पहुंच गए हैं। उन्होंने पुलिस पर जबरन रोकने का आरोप जड़ा है।

इमरान खान को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने फौरी तौर पर रिहा करने के आदेश दिया। शुक्रवार को हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत प्रदान की। इस राहत के बाद इमरान शनिवार सुबह लाहौर के जमान पार्क स्थित अपने आवास पहुंचे। इस्लामाबाद से लाहौर तक जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।

घर पहुंचे खान ने कहा कि इस्लामाबाद पुलिस ने उन्हें लाहौर न जाने देने के हर संभव प्रयास किए। दरअसल, जमानत दिए जाने के बावजूद सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर खान को अदालत परिसर में रखा गया था। इमरान ने कहा कि वह जबरन हिरासत में लेने की घटना के बारे में पूरे देश को बताएंगे।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं ने इमरान खान का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में इमरान की बहनों के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। सभी ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। बाद में इमरान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक अकबर नासिर ने उन्हें इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में रखने की पूरी कोशिश की। उन्होंने मुझे तीन घंटे तक बाहर नहीं निकलने दिया। ये तीन घंटे बेहद खतरनाक रहे। इमरान के मुताबिक उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक से कहा कि वह पूरे पाकिस्तान को बता देंगे कि उनका अपहरण किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें वहां से जाने दिया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button