ताज़ा ख़बरें

PAKISTAN: नेशनल असेंबली के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर ने दिया इस्तीफा, इमरान खान की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

इस्लामाबाद- 10 अप्रैल। पाकिस्तान में पूरे दिन सियासी खींचतान के बाद शनिवार देर रात को नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर और डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं नेशनल असेंबली पहुंचे इमरान खान ने अपनी गिरफ्तारी की भी आशंका जताई है। हालांकि सत्ता पक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान टालने के लिए हर तरह की पैंतरेबाजी कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने अधिकारियों को रात 12 बजे तक कोर्ट खोलने के आदेश दिए हैं।

इससे पहले इमरान सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में डिप्टी स्पीकर के फैसले को खारिज करने के फैसले पर पुनर्विचार के लिए याचिका दी गई है।

इस्लामाबाद में भारी सुरक्षा व्यवस्था—

इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले इस्लामाबाद में नेशनल असेंबली के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। साथ ही नेशनल असेंबली के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को भी गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि अगर रात 12 बजे तक अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं होती है तो फिर इमरान खान, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को गिरफ्तार किया जा सकता है। देर रात इमरान खान नेशनल असेंबली पहुंचे। उन्होंने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कहा कि मैं अकेला व्यवस्था से लड़ता रहूंगा। पाकिस्तान के सभी घरेलू एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नेशनल असेंबली की कार्यवाही के बीच इमरान खान ने रात में कैबिनेट की बैठक भी बुलाई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए शनिवार सुबह नेशनल असेंबली की कार्यवाही शुरू हुई थी। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक में कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद इफ्तार के लिए कार्यवाही को भारतीय समय के अनुसार रात आठ बजे तक स्थगित कर दी गई।

इफ्तार के बाद नेशनल असेंबली की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो उम्मीद लगाई जा रही थी कि 8:30 बजे तक अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया जाएगा, लेकिन रात 12 बजे तक मतदान नहीं हुआ था।

इससे पहले, सुबह कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही समय बाद स्पीकर असद कैसर ने सत्र को तब स्थगित करने का फैसला किया जब नेशनल असेंबली में नेता विपक्ष शहबाज शरीफ ने व्यवस्था का मुद्दा उठाया और स्पीकर को याद दिलाया कि वह शीर्ष अदालत के आदेश के अनुरूप आगे बढ़ने के लिए बाध्य हैं। शरीफ के भाषण के दौरान इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सदस्य लगातार नारेबाजी करते रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button