
ताज़ा ख़बरें
PAKISTAN:- पंजाब प्रांत के नए मुख्यमंत्री के लिए मतदान आज
लाहौर- 16 अप्रैल। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए प्रांतीय विधानसभा में मतदान शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे होगा। रेडियो पाकिस्तान ने यह जानकारी दी है। विधानसभा के इस सत्र की अध्यक्षता डिप्टी स्पीकर सरदार दोस्त मुहम्मद मजारी करेंगे।
इस चुनाव में हमजा शाहबाज और परवेज इलाही के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। हमजा पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (पीएमएल-एन) और गठबंधन दलों और इलाही पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (पीएमएल-क्यू) के उम्मीदवार हैं। इलाही को पीटीआई का भी समर्थन प्राप्त है। लाहौर हाई कोर्टने 16 अप्रैल का विधानसभा का सत्र बुलाकर मुख्यमंत्री पद के लिए मतदान कराने का आदेश दिया था। यह पद उस्मान बजदार के इस्तीफे के बाद से खाली है।



