ताज़ा ख़बरें

PAKISTAN:- इमरान खान ने पीएम आवास छोड़ा, अपने निजी घर के लिए रवाना, देश छोड़ने पर हाई कोर्ट की रोक

इस्लामाबाद- 10 अप्रैल। इमरान खान ने प्रधानमंत्री आवास छोड़ दिया है। वे अब अपने निजी घर बनीगाला के लिए निकल गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व सूचना मंत्री ने कहा है कि इमरान खान को प्रधानमंत्री आवास से विदा किया गया है और वे शालीनता से वहां से चले गए हैं। इस वोटिंग होने के बाद पाकिस्तान नेशनल असेंबली में वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के बीच इमरान खान के सचिव आजम खान समेत कई अन्य अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इमरान की पार्टी पीटीआई के समर्थकों का नेशनल असेंबली के बाहर प्रदर्शन शुरू हो गया है। इससे पहले लाहौर में भी इमरान के समर्थक सड़कों पर उतर आये हैं।

इस्लामाबाद हाईकोर्ट में इमरान खान के खिलाफ याचिका दायर की गई है। इमरान के अलावा फवाद चौधरी और शाह महमूद के खिलाफ भी याचिका दायर की गई है। तीनों के नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाले जाने की मांग की गई है। याचिका पर 11 अप्रैल को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी लेकिन इमरान खान के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button