ताज़ा ख़बरें

PAKISTAN:- राष्ट्रविरोधी भाषण के लिए इमरान पर होगी कानूनी कार्रवाई: शहबाज

इस्लामाबाद- 09 मई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि एबटाबाद की एक जनसभा में राष्ट्रविरोधी भाषण देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शहबाज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश को ‘गृहयुद्ध’ की ओर धकेला है। उनके ‘नापाक मंसूबों’ को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। शहबाज का यह बयान सैन्य प्रवक्ता के उस वक्तव्य के बाद आया है जिसमें राजनेताओं, पत्रकारों और विश्लेषकों को देश के राजनीतिक मामलों में पाकिस्तान की सेना और उसके नेतृत्व को घसीटने के खिलाफ चेतावनी दी गई है।

प्रधानमंत्री शहबाज ने इमरान पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इमरान ने देश की संस्थाओं के खिलाफ मनगढ़ंत धारणाएं गढ़ीं। वह पाकिस्तान और उसकी संस्थाओं के विरुद्ध षडयंत्र रचते रहे। हालांकि पिछले माह अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद शहबाज शरीफ ने कहा था कि वह बदले की राजनीति नहीं करेंगे। नेशनल असेंबली में दिए गए भाषण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता शहबाज ने कहा था कि पाकिस्तान में कैसे नेताओं को जेलों में भेजा गया, हम उस माजी में नहीं जाना चाहते। हम पाकिस्तान को बेहतर बनाना चाहते हैं। हम कौम के जख्मों पर मरहम लगाना चाहते हैं। हम किसी के साथ बदला नहीं लेंगे। हम किसी को जेल नहीं भेजेंगे, लेकिन कानून अपना काम करेगा। हम मिलकर मुल्क चलाएंगे और उसे कायदे आजम का पाकिस्तान बनाएंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button