
NWADA: पांच फर्जी शिक्षकों पर FIR दर्ज, सैकड़ों फर्जी शिक्षकों में हड़कंप
नवादा- 16 दिसम्बर। नवादा में पांच फर्जी शिक्षक मिलें हैं ।जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सैकड़ों शिक्षक अभी भी नवादा जिले में वेतन उठा रहे हैं ।जिनकी बहाली फर्जी तरीके से की गई है लेकिन ऊंचे रसूख और अधिकारियों की लापरवाही मिलिभगत के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इस कार्रवाई से संबंधित जानकारी निगरानी विभाग ने नवादा के जिला शिक्षा पदाधिकारी को साझा किया है.जिन शिक्षकों को खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है ,उसमें सिरदला प्रखंड के अकौना उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक वाल्मिकी राम,रोह प्रखंड के बजवारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार,मोरमा उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका संगीता कुमारी,मरूई मध्य विद्यालय के निप्पु कुमार और अकबरपुर प्रखंड के रामदेव बालिका उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका अरूण रविदास है.
बताते चलें कि पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद निगरानी की टीम सरकारी स्कूलो के शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जांच कर रही है और बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का सर्टिफिकेट फर्जी बताया जा रहा है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई की जा रही है. निगरानी विभाग के अधिकारी भी केवल प्रमाण पत्र जांच कर खानापूर्ति कर रहे हैं। इस फर्जी नियुक्ति में सबसे बड़ा मामला है कि नियोजन समिति मैं आवेदन से लेकर उसकी प्रक्रिया पंजी की भी जांच होनी चाहिए ।तब कहीं इस फर्जी नियुक्ति के मामले का पर्दाफाश होगा ।अगर सही तरीके से जांच की जाएगी तो नवादा जिले में 60% नियुक्ति फर्जी साबित होंगे। अगर सरकार से लेकर निगरानी अधिकारियों की हिम्मत है तो निश्चित तौर पर निचले स्तर से जांच करें, तभी फर्जीवाड़े का फलाफल आम नागरिकों के सामने आ सकेगा।



