
NOU में MLIS कोर्स का परीक्षा व परिणाम अब होगा अत्यअल्पावधि
पटना- 08 मार्च। नालन्दा खुला विश्वविद्यालय के नियमित सत्र के Master in Library Science. (MLIS) पाठ्यक्रम की परीक्षा एवं उसका परिणाम पहली बार अत्यअल्पावधि में कराया जाना संभव हुआ। कुलसचिव,परीक्षा डॉ० नीलम कुमारी ने कुलपति डॉ० के०सी०सिन्हा के समूचित निदेश के आलोक में विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का परिणाम,न्यूनतम समय में केन्द्रीयकृत मूल्यांकन के उपरान्त,यू०एम०आई०एम०एस० के तहत,त्रुटिरहित रूप में तैयार कर जारी किया। केन्द्रीयकृत मूल्यांकन एवं यूएमआईएस के तहत ही पिछले वर्ष के MA/ M.Sc. Geography एवं Home Science का भी परिणाम तैयार कर घोषित किया गया। कुलपति प्रो० के०सी० सिन्हा ने ऐसे पद्धतियों पर द्रुतगति से परिणाम तैयार होने पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। तथा अपने संदेश में कहा कि आने वाले समय में यह विश्वविद्यालय,विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की अपेक्षा पर और अधिक खड़ा उतरेगा।
अल्पावधि में परीक्षा एवं परीक्षा परिणाम घोषित होने पर डॉ० सिन्हा सभी पदाधिकारियों, प्रतिकुलपति,कुलसचिव एवं कुलसचिव परीक्षा सहित विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के सभी संलग्न कर्मियों को उनकी तत्परता एवं समयबद्ध कार्यनिष्ठा पर प्रसन्नता जाहिर की और काफी सराहा। उन्होंने यह भी निदेशित किया कि भविष्य में भी यही लग्न एवं तत्परता नियमित रहे। यह कटिबद्ध प्रयास निरंतर हो, इससे हमारी साकारात्मक पहचान स्थापित होंगे।



