एजुकेशनबिहार

NOU के कुलसचिव का आरके कालेज में गरमजोशी से स्वागत, कुलसविच ने कहा:- प्रमंडल एवं जिला स्तर पर NOU का कॉन्सिलिंग सेंटर-परीक्षा केन्द्र खोलने पर होगा विचार

मधुबनी। नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने शनिवार को आरके कॉलेज मधुबनी में स्थित एनओयू अध्ययन केन्द्र का जायजा लिया। विदित हो एनओयू का अध्ययन केंद्र बहुत पहले से यहां काम कर रहा है। कोरोना काल के कारण प्रशासनिक संपर्क नहीं रहने से नामांकन एवं संचार व्यवस्था में कमी आई है। कुलसचिव ने प्रधानाचार्य डॉ एके मंडल,समन्वयक डॉ शशि भूषण यादव,सह समन्वयक डॉ ज्योति कुमारी के साथ-साथ उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को कहा कि नामांकन में तेजी लाएं। 15 नवंबर तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन नामांकन चल रहा है। विधार्थियों को तमाम 107 विषयों के संदर्भ में जानकारी दें ताकि सभी बच्चे हुनर मंद कोर्स की डिग्री प्राप्त कर रोजगारोन्मुख बन सके। डॉ राय ने कहा कि विधार्थियों की सुविधा के लिए कुलपति के आदेश से प्रमंडल एवं जिला स्तर पर एनओयू का कॉन्सिलिंग सेंटर एवं परीक्षा केन्द्र खोलने पर विचार किया जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button