
BIHAR: थानाध्यक्ष की हत्या मामले में नौ आरोपी दोषी करार
समस्तीपुर 24 मार्च। जिले के दलसिंहसराय सिविल कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय ने समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना के शाहवाजपुर हनुमान मंदिर के पास वर्ष 2023 में मोहनपुर ओपी थानाध्यक्ष नन्द किशोर यादव की गोली मारकर कर दी गई थी। उस हत्याकांड मामले मे कुल नौ अभियुक्तों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है।
अपर लोक अभियोजक अरूण कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि 15 अगस्त 2023 को दिन दहाड़े समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी थानाध्यक्ष नन्द किशोर यादव की छापेमारी के दौरान अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में जिले के मोहनपुर थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक (दारोगा) रंजीत कुमार शर्मा के बयान पर उजियारपुर थाना कांड संख्या- 306/2023 दर्ज की गई थीं।
अपर लोक अभियोजक ने बताया कि इस चर्चित मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कांड के अभियुक्त मेघु प्रसाद, अमित प्रसाद,पिंटू यादव,रवि कुमार,अनुज प्रसाद,रहिश कुमार,धनंजय यादव,विपिन कुमार और विकास यादव को विभिन्न धाराओं मे दोषी करार दिया। अदालत ने सजा के बिन्दु पर 26 मार्च को सुनवाई की तिथि निर्धारित किया है।



