विश्व

NEPAL:- ढाई दशक में 26.32 लाख पर्यटक पहुंचे अन्नपूर्णा

काठमांडू- 09 फरवरी। विश्व प्रसिद्ध पदयात्रा पर्यटन स्थल अन्नपूर्ण क्षेत्र में पिछले 25 वर्ष में कुल 26 लाख 32 हजार 34 विदेशी पर्यटक पहुंचे हैं। अन्नपूर्णा चोटी उत्तर-मध्य नेपाल के गंडकी प्रांत में है। यह हिमालय की अन्नपूर्णा पर्वत शृंखला में स्थित है। यह 8,091 मीटर (26,545 फीट) की ऊंचाई के साथ दुनिया का 10वां सबसे ऊंचा पर्वत है। यह पर्वत पुंजक पश्चिम में काली गंडकी तंगघाटी, उत्तर व पूर्व में मर्श्यान्गदी नदी और दक्षिण में पोखरा घाटी से घिरा है। यह आंकड़ा अन्नपूर्ण संरक्षण क्षेत्र परियोजना (एसीएपी) ने जारी किया है।

एसीएपी के अनुसार, 2001 में 65,313 पर्यटक अन्नपूर्ण क्षेत्र आए थे, जबकि 2025 में अब तक सबसे अधिक 2,99,831 पर्यटक आए । इस अवधि में सबसे कम 16,105 पर्यटक 2021 में आए। इसे कोविड-19 महामारी का प्रभाव माना गया। 2001 से 2010 तक हर साल एक लाख से कम पर्यटक आते रहे, लेकिन 2011 में नेपाल भ्रमण वर्ष के दौरान यह संख्या पहली बार एक लाख से ऊपर पहुंची। 2015 में भूकंप के बाद आगमन में कमी आई। इसके बाद धीरे-धीरे संख्या बढ़ी और 2022 से फिर वृद्धि हुई है। 2022 में 1,29,723, 2023 में 1,91,558 और 2024 में 2,44,039 पर्यटक आए। 2025 में यह संख्या सबसे अधिक और रिकॉर्ड तोड़ 2,99,831 रही।

एसीएपी प्रमुख डा. रबिन कडरिया के अनुसार, 2025 में 177,628 दक्षिण एशियाई देशों और 122,203 अन्य देशों के पर्यटक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पर्यटन में वृद्धि जारी है और ट्रैकिंग के शौकीनों से लेकर धार्मिक यात्रियों तक हर तरह के पर्यटक इस क्षेत्र में आ रहे हैं। अन्नपूर्ण चक्रीय मार्ग पर अन्नपूर्णा बेस कैंप, मर्दी हिमाल, घान्द्रुक, तिलिचो झील, थोरोंग ला पास, ऊपरी मुस्तांग, मुक्तिनाथ क्षेत्र, और घोडेपानी जैसे लोकप्रिय पर्यटकीय गंतव्य हैं।

एसीएपी केवल विदेशी पर्यटकों के आंकड़े रखता है। यह क्षेत्र 7,600 वर्ग किलोमीटर में फैला है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता, सांस्कृतिक विरासत और हिमालयी जीवन शैली के कारण विश्व स्तर पर एक प्रमुख ट्रेकिंग गंतव्य माना जाता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button