
ताज़ा ख़बरें
NEPAL:- परिक्रमा में मधुबनी की 1 महिला श्रद्धालु की मौत
महोत्तरी/नेपाल-07 मार्च। मिथिला परिक्रमा में भारत के राज्य बिहार के मधुबनी जिला की एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गयी। जानकारी हो कि 15 दिवसीय मिथिला परिक्रमा का पड़ाव नेपाल के महोत्तरी जिले के जलेश्वर पहुंचने पर मधुबनी जिला की एक महिला श्रद्धालु की मृत्यु हो गई।
खबर अनुसार नेपाल के मटिहानी से प्रस्थान कर महिला जलेश्वर स्थित परिक्रमा क्षेत्र में पहुंची। उसके बाद तालाब में स्नान कर जैसे ही कपड़ा लगाई इसी क्रम में वह बेहोश होकर गिर गई। जिसके बाद जलेश्वर के एक निजी अस्पताल में उसको इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की पहचान बिहार के मधुबनी जिला के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बासोपट्टी निवासी राजेंद्र साह की 50 वर्षीय धर्मपत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई।



