
NEPAL:- उप राष्ट्रपति कार्यालय के सचिव टेकनारायण पांडे गिरफ्तार
काठमांडू- 03 मई। नेपाल के उप राष्ट्रपति कार्यालय के सचिव टेकनारायण पांडे को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उन पर फर्जी भूटानी शरणार्थियों को अमेरिका भेजने वाले गिरोह में शामिल होने का आरोप है। काठमांडू पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की।
पुलिस के मुताबिक पांडेय पर आरोप है कि जब वह गृह सचिव थे तब उन्होंने फर्जी भूटानी शरणार्थी बनाने में भूमिका निभाई थी। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उनको गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले मंगलवार को इस मामले में नेपाल के सुरक्षा विशेषज्ञ इंद्रजीत राई को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि फर्जी भूटानी शरणार्थियों को अमेरिका भेजने वाले गिरोह ने करोड़ों नेपाली रुपयों की ठगी की। इस मामले में पूर्व उप प्रधानमंत्री सुजाता कोइराला के निजी सचिव रहे केशव दुलाल को भी गिरफ्तार किया गया।
फर्जी शरणार्थियों के मामले में पूर्व उप प्रधानमंत्री, मंत्री और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों को जांच के दायरे में लाया गया है।



