भारत

NEET UG 2025 मेडिकल प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, राजस्थान के महेश कुमार शीर्ष

नई दिल्ली- 14 जून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। राजस्थान के महेश कुमार ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त की है। एनटीए ने 4 मई को 552 भारतीय शहरों और दुबई, दोहा, सिंगापुर और काठमांडू सहित 14 अंतरराष्ट्रीय स्थानों में 5,468 केंद्रों पर नीट यूजी 2025 की परीक्षा आयोजित की थी। इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 22,09,318 उम्मीदवारों ने भाग लिया।

एनटीए के अनुसार इस वर्ष 12.36 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के लिए अर्हता प्राप्त की है। इसमें 5,14,063 पुरुष, 7,22,462 महिला और 6 थर्ड जेंडर सहित कुल 12,36,531 उम्मीदवार हैं।

राजस्थान के महेश कुमार ने 99.99 प्रतिशत अंक के साथ अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) 1 हासिल की है। उसके बाद मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया दूसरे और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी तीसरे स्थान पर रहे हैं। दिल्ली के मृणाल किशोर झा चौथे स्थान पर हैं। शीर्ष 10 रैंक में दिल्ली, गुजरात, पंजाब और महाराष्ट्र के सामान्य श्रेणी के छात्रों का दबदबा रहा। दिल्ली की अविका अग्रवाल महिला टॉपर हैं। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर पांचवीं रैंक प्राप्त की है।

अधिकतम अर्हता प्राप्त अभ्यर्थी (1,70,684) उत्तर प्रदेश से हैं, उसके बाद महाराष्ट्र (1,25,727) का स्थान है। तीसरा स्थान राजस्थान (1,19,865) का है।

परीक्षा में महिलाओं की भागीदारी में लगातार वृद्धि जारी रही है। इस वर्ष 13,10,062 महिला उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था जबकि पुरुष उम्मीदवारों का पंजीकरण 9,65,996 था।

श्रेणीवार पंजीकरण के संदर्भ में 9.48 लाख ओबीसी उम्मीदवारों के पंजीकरण के साथ सबसे बड़ा समूह बनाया। इसके बाद अनारक्षित (6.89 लाख), एससी (3.3 लाख), ईडब्ल्यूएस (1.5 लाख) और एसटी (1.5 लाख) का स्थान रहा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button