
मधुबनी में नौ सीट पर एनडीए की प्रचंड जीत, महागठबंधन बिस्फी सीट पर विजयी
मधुबनी, 14 नवंबर। बिहार विधानसभा में मधुबनी जिला की दस विधानसभा क्षेत्र के नौ में एनडीए एवं एक सीट पर महागठबंधन ने जीत दर्ज की। झंझारपुर विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी नीतीश मिश्रा ने जिला में सबसे अधिक 52914 मतों से विजयी हुए है। नीतीश मिश्र को 107958 मत प्राप्त हुआ। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सीपीआई के रामनारायण यादव को 54849 मत प्राप्त हुआ।

राजनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सुजीत कुमार 42185 मत से चुनाव जीते। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के विष्णु देव मोची को हराया। भाजपा के सुजीत कुमार को 108362 मत मिला। जबकि राजद के विष्णु देव मोची को 66177 मत मिला। राजनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सुजीत कुमार 42185 मत से चुनाव जीते। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के विष्णु देव मोची को हराया। भाजपा के सुजीत कुमार को 108362 मत मिला। जबकि राजद के विष्णु देव मोची को 66177 मत मिला।
बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी विनोद नारायण झा चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के नलिनी रंजन झा को 23932 मतों से हराया। विनोद नारायण झा को 87153 मत मिला, जबकि कांग्रेस के नलिनी रंजन झा को 63221 मत प्राप्त हुआ।
हरलाखी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के सुधांशु शेखर विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपीआई के राकेश कुमार पांडेय को 36236 मतों से हराया। जदयू के सुधांशु शेखर को 85486 मत मिला जबकि राकेश कुमार पांडेय को 49250 मत मिला। जनसुराज के रत्नेश्वर ठाकुर को 7982 मत मिला। जबकि नोटा को 6978 मत प्राप्त हुआ।
फुलपरास से जदयु की शिला मंडल विजयी हुई। शीला मंडल को 93677 मत मिला। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुबोध मंडल को 14099 मतों से हराया। सुबोध मंडल को 79578 मत मिला।
खजौली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी अरुण शंकर प्रसाद विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ब्रज किशोर यादव को 11834 मत से हराया। ब्रजकिशोर यादव को 73176 मत प्राप्त हुआ। जन सुराज के रूपम कुमारी को 3635 मत मिला।
बाबुबरही विधानसभा से जदयू के मीना कुमारी कामत विजयी हुई। उन्हें 98221 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के अरुण कुमार सिंह को 80653 मत मिला। जहां मीना कुमारी कामत ने 17568 मतों विजयी घोषित की गयी। तीसरे नंबर पर निर्दलीय उमेश कुमार यादव रहे उन्हें 5264 मत मिला।
मधुबनी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी माधव आनंद विजयी हुए। माधव आनंद को 81660 मत प्राप्त हुआ। उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी राजद के समीर कुमार महासेठ को 63245 मत मिला। माधव आनंद 18415 मतों से चुनाव जीते हैं। तीसरे नंबर पर जन सुराज के अनिल मिश्रा को 7082 मत प्राप्त हुआ।
लौकहा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के सतीश कुमार साह विजयी हुए। उन्हें 111761 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी राजद के भारत भूषण मंडल को 25511 मत से हराया। भारत भूषण मंडल को 86250 मत प्राप्त हुआ। तीसरे नंबर पर नोटा को 5755 मत मिला, जबकि चोथे स्थान पर जनसुराज की रेणु देवी को 4579 मत मिला।
जबकि बिस्फी में महागठबंधन के राजद उम्मीदवार आसिफ अहमद 8107 मतों से विजयी घोद्यिषत किए गए। राजद के आसिफ अहमद को 100771 मत प्राप्त हुआ और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के हरि भूषण ठाकुर बचोल को 92664 मत मिले।



