बिहार

NDA को अपने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए: मांझी

पटना- 19 अक्टूबर। बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं की राय अलग-अलग है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जहां चुनाव के बाद विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री तय करने की बात कर रहे हैं, वहीं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का समर्थन करते हुए कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जानी चाहिए।

जीतनराम मांझी ने रविवार को कहा कि कभी भी किसी ने नहीं कहा कि मुख्यमंत्री कौन होंगा। उन्होंने कहा कि ये तय हुआ था कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी यही बात कही थी, लेकिन मेरा मानना है कि बिना दूल्हा की बाराती ठीक नहीं है।

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा, ” नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करके चुनाव लड़ते हैं, तो ज्यादा अच्छा है। ये मेरी व्यक्तिगत राय है। मेरा मानना है कि बिना दूल्हा का बाराती ठीक नहीं है, तो अगर हमने दूल्हा मान ही लिया है, तो सहबाला क्यों मानते हैं, दूल्हा क्यों नहीं घोषित करते हैं?नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री घोषित करके चुनाव लड़ते हैं, तो ज्यादा अच्छा होगा।”

उल्लेखनीय है कि बीते दिन अपने बिहार दौरे के दौरान केंद्री गृहमंत्री अमित शाह ने एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही राजग इस बार भी बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ रहा है। परिणाम आने के बाद सभी विधायक मिलकर मुख्यमंत्री तय करेंगे। बिहार राजग में इस बार भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के हिस्से 101-101 सीटें आईं हैं, जबकि चिराग पासवान के कोटे में 29 सीटें गईं है। वहीं जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 6-6 सीटें दी गईं हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button