बिहार

NDA ने जनता से वादे किए थे, वे वादे सिर्फ कागजों पर रह गए: अखिलेश यादव

भागलपुर- 05 नवंबर। भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को महागठबंधन के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार जेड हसन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। नाथनगर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अब समय बदलाव का आ गया है। नाथनगर की जनता जब बदलाव का मन बना लेती है, तब परिवर्तन कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि इस बार जनता का आशीर्वाद जेड हसन को मिलना चाहिए, ताकि विकास और सामाजिक न्याय को नई दिशा मिल सके।

बिना नाम लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर प्रहार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जिन्होंने जनता से वादे किए थे, वे वादे सिर्फ कागजों पर रह गए। रोजगार, महंगाई, किसान और युवाओं की बात सिर्फ भाषणों में होती रही, जमीन पर कुछ नहीं दिखा।

सभा के दौरान अखिलेश यादव ने महागठबंधन की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह गठबंधन गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों की आवाज है। हमें ऐसा बिहार बनाना है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नई रोशनी फैले। उन्होंने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश का रिश्ता भावनात्मक है और अब समय है कि दोनों राज्यों के लोग मिलकर देश में नई दिशा तय करें।

राजद प्रत्याशी ने भी अखिलेश यादव के साथ मंच साझा किया और कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि नाथनगर की जनता ने हमेशा न्याय और विकास का साथ दिया है और इस बार भी जनता का फैसला ऐतिहासिक होगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button