ताज़ा ख़बरें

NDA सरकार नगालैंड के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धः PM मोदी

नई दिल्ली- 07 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार नगालैंड के गतिशील लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कनेक्टिविटी, शिक्षा, पर्यटन और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करने वाले विकास कार्यों के लिए नगालैंड के उनके बहनों और भाइयों को बधाई। एनडीए सरकार नगालैंड के गतिशील लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में पूर्वोत्तर के दौरे पर थे। यहां उन्होंने नगालैंड में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के समर्थन के कारण नगालैंड में स्थिर, प्रगतिशील और विकास-आधारित शासन प्रदान करने में सक्षम हुए हैं।

कंगला नोंगपोक थोंग के खुलने पर प्रधानमंत्री ने मणिपुर के लोगों को दी बधाई

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने सांस्कृतिक महत्व से जुड़े कंगला नोंगपोक थोंग के खुलने पर मणिपुर के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में शांति, समृद्धि और खुशहाली की भावना बढ़े।

इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी, जिसे प्रधानमंत्री ने भी साझा किया। सिंह ने कहा कि कंगला नोंगपोक थोंग के खुलने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण सांस्कृतिक महत्व है। कंगला का यह पूर्वी द्वार मणिपुर के लोगों के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली का मार्ग माना जाता है। वादे के मुताबिक हमने आखिरकार कंगला नोंगपोक थोंग खोल दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button