बिहार

NDA सरकार जेपी के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध: सम्राट चौधरी

पटना- 05 जून। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर गुरूवार काे लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार जेपी के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उपमुख्यमंत्री ने जेपी आंदोलन के सेनानियों को उनके योगदान के लिए बधाई दी और कहा कि कई क्षेत्रों में आज भी वे चुनौतियां हैं, जो 50 साल पहले थीं। एनडीए के सभी दल उन चुनौतियों के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हमें उनकी भी पहचान करनी होगी, जिन्होंने जेपी का नाम लेकर राजनीति की, लेकिन सम्पूर्ण क्रांति के आदर्शों को भ्रष्टाचार में डुबो दिया।

सम्राट चौधरी ने कहा कि जेपी ने गरीब-पिछड़ा समाज से आने वाले युवा लालू प्रसाद पर भरोसा किया था। लेकिन वही बाद में पिछड़ा-विरोधी कांग्रेस की गोद में बैठ गए। जेपी ने कांग्रेस शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व किया, जबकि उसी आंदोलन से निकले लालू प्रसाद ने सत्ता मिलने पर भ्रष्टाचार का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण क्रांति दिवस जेपी के आदर्शों को याद कर उनके प्रति स्वयं को पुन: समर्पित करने की प्रेरणा देता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button