बिहारभारत

NDA के शासनकाल में एक भी भ्रष्टाचारी बाहर नहीं बचेंगे: नड्डा

मधुबनी- 24 अप्रैल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को राजनगर के राज मैदान में एनडीए द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने झंझारपुर संसदीय क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार रामप्रीत मंडल के पक्ष में वोट देने की अपील जनता से किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि झंझारपुर में मेडिकल कॉलेज,बड़ी रेलवे लाइन,मखाना प्रोसेसिंग यूनिट एनडीए शासन काल में हुआ है वंदे मातरम रेल को झंझारपुर से जल्द जोड़ा जाएगा। श्री नड्डा ने कहा कि देश की जनता ने मजबूत सरकार बनायी तो तीन तलाक़ को सदा सदा के लिए समाप्त कर दिया। आपने मजबूत सरकार बनायी तो धारा 370 को धराशायी कर दिया गया। देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू किया गया। आपने लोगों मजबूत सरकार ने बतायी तो देश में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि देश में 80 करोड़ लोगों को पांच किलो चावल, पांच किलो गेहूं और एक किलो दाल मुफ्त दिया जा रहा है, जो अगले पांच वर्षों तक जारी रहेगा। देश में चार करोड़ पक्के मकान मनाऐ हैं। तथा अगले पांच वर्षों में तीन करोड़ पक्के मकान बनाऐ जाऐंगे। उन्होंने नीतीश सरकार के नजजल योजना की तारीफ करते हुए कहा कि पहले लोग दुर से पानी लाते थे, परंतु अब लोगों के घर तक पानी पहुंच रहा है।  साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने इंडी गठबंधन पर जुबानी प्रहार करते हुए कहा कि सभी भ्रष्टाचारियों एकत्रित होकर के इंडी गठबंधन बनाया है। चाहे वह केजरीवाल हो या लालू प्रसाद, सभी बेल पर राजनीति सीख रहे हैं। एनडीए के शासनकाल में एक भी भ्रष्टाचारी बाहर नहीं बचेंगे, सभी जेल में जाएंगे। एनडीए जहां विकास के लिए सोचता है, तो वहीं इंडी गठबंधन भ्रष्टाचार के लिए काम कर रहा है। मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा नेता सह बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा,जदयू नेत्री सह मंत्री श्रीमती शीला मंडल, मधुबनी के निवर्तमान सांसद अशोक यादव,झंझारपुर के निवर्तमान सांसद रामप्रीत मंडल आदि ने भी सम्बोधित किया।
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button