भारत

NCP प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती

मुंबई- 09 फरवरी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार (85) की सोमवार दोपहर में सीने में अचानक जकडऩ होने की वजह से अचानक तबीयत बिगड़। पवार को पुणे के रुबी हॉल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शरद पवार को गले से जुड़ी समस्या और खांसी की भी शिकायत है।

शरद पवर के भतीजे श्रीनिवास पवार ने बताया कि शरद पवार को कल रात से लगातार खांसी हो रही थी और उन्हें सीने में जकडऩ लग रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पुणे स्थित रुबी हॉल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रूबी हॉल अस्पताल के मुख्य कार्डियोलॉजिस्ट और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज़ ग्रांट ने कहा कि डॉक्टरों की एक टीम शरद पवार की जांच कर रही है और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की आकस्मिक मौत के बाद पवार परिवार को सांत्वना देने के लिए राज्य भर से नेता और पदाधिकारी बारामती आ रहे हैं। शरद पवार हर दिन सुनेत्रा पवार के परिवार से भी मिल रहे थे। इससे शरद पवार बेहद थक गए थे। इसी वजह से बीती रात उन्हें दिक्कत होने लगी, जिससे डॉक्टरों की टीम ने उनके बारामती आवास पर पहुंचकर उनकी जांच की। इसके बाद शरद पवार को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी।

शरद पवार ओरल कैंसर से बच चुके हैं, जिसका पता 1990 के दशक के आखिर में चला था। इस बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका और भारत में उनकी कई सर्जरी हुई थीं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button