बिहार

नवादा विधायक के पुत्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

नवादा- 20 मार्च। बिहार सरकार के पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव तथा नवादा के जनता दल यूनाइटेड विधायक विभा देवी के पुत्र अखिलेश कुमार की सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को मौत हो गई।

इस घटना के बाद नवादा जिले में कोहराम मच गया। पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ यादव ने बताया कि उनके पुत्र अखिलेश यादव घर के पास से ही थार गाड़ी चलाकर बाजार के लिए निकला था। लेकिन समीप में ही एक तार के पेड़ से टकरा गई ।जिस कारण चोट आने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया । उन्होंने बताया कि बाहरी तौर पर शरीर में कहीं भी जख्म के निशान नहीं थे। नवादा अस्पताल के बाद उसे पटना के मेदांता ले जाया गया ।जहां उसका निधन हो गया ।

उन्होंने बताया कि गॉल ब्लैडर में रक्त के रिसाव के कारण चिकित्सकों ने मौत बताया है। अगर समय रहते पटना ले जाया जाता तो शायद जान बचाई जा सकती थी ।हजारों शुभचिंतकों के सामने घर के समीप मैदान में ही राजबल्लव यादव के पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया।

घटनास्थल पर नवादा के विधायक और मृतक अखिलेश की मां विभा देवी व परिजन दहाड़ मार- मार कर रो रही थी ।आसपास का माहौल काफी गमगीन दिख रहा था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button