
ताज़ा ख़बरें
NATO के महासचिव स्टोलेनबर्ग का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा
वाशिंगटन- 24 मार्च। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेंस स्टोलेनबर्ग का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल इस सितम्बर में ख़त्म हो रहा था।
ब्रुसेल्स में नाटो देशों के शिखर सम्मेलन में जेंस स्टोलेनबर्ग के कार्यकाल को बढ़ाने के बारे में एक प्रस्ताव के संदर्भ में अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार जैक सुलीवान ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन नाटो महासचिव के कार्यों से प्रभावित हैं।



