बिहार

MUZAFFARPUR:- प्रेम प्रसंग में युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर- 30 मार्च। मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के पास की है। मृतका की पहचान साहेबगंज निवासी नीशा कुमारी के रूप में हुई है, जो फिलहाल बीबीगंज इलाके में किराए के मकान में रह रही थी।

पुलिस ने शुरुआती जांच में इस मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना से पहले युवती और एक युवक करीब आधे घंटे तक साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। दोनों भगवानपुर की ओर से पैदल आते हुए देखे गए थे। बातचीत के दौरान अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने गुस्से में पिस्टल निकालकर युवती के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही युवती मौके पर ही गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। सब्जी मंडी और मंदिर के पास मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह रेलवे लाइन पार कर माड़ीपुर की ओर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए हैं। मौके से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिनमें एक युवती का है, जबकि दूसरा आरोपी का होने की आशंका है। पुलिस इन मोबाइलों की जांच कर रही है।

डीएसपी ने बताया कि युवक और युवती पहले से एक-दूसरे को जानते थे। सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों को साथ बातचीत करते हुए गुमटी की ओर जाते देखा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button