क्राइम

MUMBAI:- परमबीर सिंह पर आतंकवादी अजमल कसाब का मोबाइल फोन गायब करने का आरोप

मुंबई, 25 नवंबर। पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर गुरुवार को पूर्व सहायक आयुक्त ने आतंकवादी अजमल कसाब का मोबाइल फोन गायब करने का आरोप लगाया है। पूर्व सहायक पुलिस आयुक्त शमसेर खान पठान ने इस संदर्भ में छह पेज का विस्तृत पत्र मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखा है और इसकी जांच करवाने की मांग की है।

शमसेर खान पठान ने बताया कि जिस समय अजमल कसाब सहित उसके साथियों ने 26 नवंबर को मुंबई पर हमला किया था, उस समय वे पायधुनी पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक थे। पास के डी.बी. मार्ग के वरिष्ठ निरीक्षक पद पर उस एन.आर. माली कार्यरत थे। हमले के समय जब अजमल कसाब गिरगांव चौपाटी पर पहुंचा, उस समय वह अपने मोबाइल फोन से किसी से बात कर रहा था। अचानक पुलिस ने उस पर काबू पा लिया और हवलदार कांबले ने उसका फोन जब्त कर लिया। उस समय परमबीर सिंह एंटी टेररिस्ट स्कॉड (एटीएस) के प्रमुख थे, इसलिए हवलदार कांबले ने अजमल कसाब का मोबाइल फोन परमबीर सिंह को दे दिया। इसके बाद जांच में तथा पंचनामा में कहीं भी अजमल कसाब के मोबाइल का उल्लेख नहीं है, इसलिए उस समय भी उन्होंने यह बात तत्कालीन पुलिस आयुक्त के ध्यान में लाया था।

शमसेर पठाण ने कहा कि अजमल कसाब के मोबाइल फोन में पाकिस्तान में उसके आकांओं के नंबर थे, साथ ही मुंबई में उन्हें कौन समर्थन दे रहा है, इसकी भी जानकारी थी। यह फोन परमबीर सिंह ने पुलिस को नहीं दिया, इससे बहुत से सवाल खड़ा हो रहे हैं। कहीं परमबीर सिंह ने अजमल कसाब के मोबाइल फोन को गायब कर उससे संबंधित आकाओं को बचाने का प्रयास तो नहीं किया, अथवा परमबीर सिंह के पाकिस्तानी आतंकवादियों से संबंध तो नहीं है। साथ ही परमबीर सिंह ने अजमल कसाब के मोबाइल का उपयोग रंगदारी वसूलने में तो नहीं किया, इन सबकी गहन छानबीन की जानी चाहिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button