भारत

MP में कांग्रेस की सरकार बनने पर विश्व आदिवासी दिवस के दिन अवकाश और बैकलॉग के पदों की भर्ती करेगी: कमलनाथ

भोपाल- 12 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को मण्डला जिले में अभा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आयोजित कांग्रेस की जन आक्रोश सभा में शामिल हुए। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मप्र में बेरोजगारी का हाल बहुत बुरा हो चुका है। प्रदेश की भाजपा सरकार आज युवाओं की सुध लेने को तैयार नहीं है। प्रदेश भ्रष्टाचार में नंबर वन है। भ्रष्टाचार का हाल यह है कि प्रदेश का हर नागरिक या तो भ्रष्टाचार का गवाह है या फिर भ्रष्टाचार का शिकार है। शिवराज सिंह चौहान ने कमीशन दो और काम लो वाला एक सिस्टम प्रदेश में विकसित कर दिया है। प्रदेश में बीज और खाद के लिए भटकता हुआ किसान शिवराज सिंह चौहान के कुशासन का सबसे बड़ा उदाहरण है।

कमलनाथ ने कहा कि चुनाव में केवल 32 दिन बचे हैं, 17 नवंबर को मतदान होना है। यह केवल एक उम्मीदवार या एक व्यक्ति का चुनाव नहीं है, ना ही यह केवल एक पार्टी का चुनाव है। यह मध्य प्रदेश और विशेष रूप से मंडला के भविष्य का चुनाव है। मैं आपको बता देना चाहता हूं कि अगर प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहेगा, तो मंडला का भी भविष्य सुरक्षित रहेगा और मंडला का भविष्य सुरक्षित रहेगा तो यहां के युवाओं का भी भविष्य सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि आपको याद रखना है कि आपको अपना भविष्य सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी खुद उठानी है और 17 तारीख को जब आप बटन दबाए तो आपका वोट केवल कांग्रेस को जाए।

मुख्यमंत्री शिवराज ने 18 साल राज किया लेकिन उनके पास कोई उपलब्धि नहीं—

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में 18 साल से राज कर रहे हैं। लेकिन फिर भी इनके पास बताने के लिए आज कोई उपलब्धि नहीं है। हमारी सरकार 2018 में बनी थी हमने 15 महीने सरकार चलाई जिसमें हमने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया था। मैं आज शिवराज सिंह जी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने अपने 18 साल में दिया क्या है?

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button