
MADHUBANI:- डफली की थाप और जोगीरा की धुन पर सासंद ने मनाई होली
मधुबनी- 02 मार्च। रंगों का त्योहार होली को लेकर चहुंओर उमंग देखी जा रही है। सोमवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी आईबी में भाजपा की होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में सासंद अशोक यादव, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर,पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल सहित अन्य भाजपा नेताओ ने डफली की थाप और जोगीरा की धुन पर होली की मस्ती में सराबोर थे। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद अशोक यादव ने कहा कि सामाजिक एकता, भाईचारा का त्योहार होली प्राचीन परंपरा के अनुसार मनाई जा रही है। होलिका दहन और होली हमारी प्राचीन संस्कृति का अंग है। होली भेदभाव, भुलाकर गले लगाकर एक साथ चलने का संदेश देता है। समाज के सभी लोगों को साथ-साथ रहकर खुशी के साथ रहना चाहिए।
विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि होली सामाजिक एकता का प्रतिक है। होलिका दहन भक्त प्रह्लाद की रक्षा और होलिका का जलने की सच्चाई से अहंकार पर भक्ति की विजयी की सीख मिलती है। होली पर आपसी विश्वास के साथ रहने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल, अमरनाथ प्रसाद,नगर निगम मेयर अरुण राय, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रियांशु झा, मनोज कुमार मुन्ना, देवेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं में हिस्सा लिया।



