बिहार

MOTIHARI:- स्वर्ण व्यवसायी से लूट व गोली मारने की घटना के बाद फुटा व्यवसायियों का गुस्सा

मोतिहारी- 26 मई। जिले के चकिया थाना क्षेत्र स्थित रानीगंज मुहल्ले में बुधवार एक ज्वेलरी की दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने लाखो रुपये के आभूषण लूटने व विरोध करने पर दुकानदार को गोली मारने की घटना के बाद गुरुवार को चकिया में व्यवसायियों का गुस्सा फुट पड़ा। चकिया बाजार के सभी छोटे-बडे दुकानों को व्यवसायियो ने बंद कर सड़कों पर जगह जगह टायर जलाकर सड़क को अवरूद्ध कर दिया। इसकी वजह से चकिया-मुजफ्फरपुर व केसरिया जाने वाली सड़क घंटों बाधित रही। लोगों में घटना के प्रति काफी आक्रोश देखा गया।

क्या है मामला—

चकिया थाना क्षेत्र के केसरिया रोड स्थित रानीगंज मुहल्ले में प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी देवीलाल प्रसाद की ज्वेलरी दुकान पर बुधवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल कर लगभग 65 लाख रुपये के गहने लूट लिए।लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने देवीलाल प्रसाद के दो बेटों पवन सर्राफ व सुधीर सर्राफ को गोली मार दी। जिनका इलाज मोतिहारी के एक नर्सिंग होम में चल रहा है।

स्वर्ण व्यवसायी देवीलाल प्रसाद ने घटना के बारे में बताया कि शाम करीब 5:30 बजे के करीब आठ से 10 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने उन्हें व उनके कर्मचारियों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय वे और उनके दोनों लड़के दुकान में ग्राहकों को सामान दिखा रहे थे। इसी बीच हथियार से लैस 8-10 की संख्या में अपराधी दुकान में घुस कर लूटपाट करने लगे। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने उनके दोनों लड़कों को गोली मार घायल कर दिया। पवन सर्राफ को बांह में जबकि उनके छोटे भाई सुधीर को पेट में गोली लगी है।

उन्होंने बताया कि सभी अपराधी हथियार से लैस थे।लूटपाट के दौरान लगभग 10 राउंड फायरिंग की।लूट कितना का हुआ है इसका सही अंदाज बाद में लगेगा।लेकिन एक अनुमान के अनुसार लगभग 65 लाख से ज्यादा रुपये के स्वर्णाभूषण की लूट हुई बतायी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि अपराधियों ने अपनी कार को दुकान से एक सौ गज की दूरी पर केसरिया रोड में खड़ी कर पैदल ही लूट की घटना को अंजाम देने आये थे। स्थानीय लोगों ने अपराधियों का पीछा भी किया लेकिन अपराधी गोली चलाते हुए कार से फरार हो गए।

एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व वारदात के तरीकों के आधार पर अपराधियों को चिह्नित कर लिया गया है।इसके लिए एसआईटी टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।एसपी ने बताया अब तक प्राथमिकी दर्ज नही कराया गया है।इसलिए कितने की लूट हुई है।इस बारे में नहीं कहा जा सकता।लेकिन अपुष्ट जानकारी के अनुसार लगभग 60 लाख की लूट होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अपराधियों को शीघ्र पकड़ लिया जायेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button