
MOTIHARI:- लापरवाह ट्रक चालक ने स्कूटी सवार 2 सगी बहनो को कुचला,मौके पर ही हुई मौत
पूर्वी चंपारण- 25 जुलाई। जिले के मेहसी थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने स्कूटी सवार दो सगी बहनों को कुचल दिया।जिसमे दोनों बहनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।घटना मेहसी थाना क्षेत्र में एनएच 28 स्थित महेंद्र चौक के समीप सोमवार देश शाम की है। मृत सगी बहनो की पहचान मेहसी थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी नरेश ठाकुर की 21 वर्षीया पुत्री गुंजा और 18 वर्षीया पुत्री प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है,कि दोनो बहन स्कूटी से किसी काम से जा रहे थे,इसी बीच लापरवाह ट्रक चालक ने उन्हे रौद दिया।जिसमे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगो ने पहचान के बाद मृतका के घरवालो को सूचित किया।जिसके बाद घरवालो में चीख पुकार मच गयी।
बताया जाता है कि मृतका गुंजा कुमारी बीए फर्स्ट पार्ट और और प्रतिमा कुमारी दसवीं वर्ग की छात्रा थी।वही घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को जब्त कर दोनों के को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।मेहसी थानाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद सिंह ने कहा कि धटना के सबंध में आवश्यक कारवाई किया जा रहा है।



