
MOTIHARI:- डकैती की योजना बनाते 4 अपराधी गिरफ्तार
मोतिहारी-01 फरवरी। जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र से पुलिस ने डकैती की योजना बनाते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध आग्नेयास्त्र, कारतूस तथा मादक पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार अपराधी रक्सौल थाना अंतर्गत फ्लिपकार्ट कंपनी के ऑफिस में देर रात डकैती डालने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने विनय कुमार कुशवाहा उर्फ बिट्टू कुशवाहा ग्राम बौधा वार्ड नंबर 11 थाना रामगढ़वा, विश्वजीत कुमार ग्राम मझौलिया थाना सकरा जिला मुजफ्फरपुर, दीपेंद्र कुशवाहा ग्राम सीतलपुर कनना थाना रक्सौल और रोहित गुप्ता ग्राम रामगढ़वा बाजार को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक पिस्टल एक देसी कट्टा 3 जिंदा कारतूस 2 चाकू 2 मोटरसाइकिल एवं 1 किलो मादक पदार्थ बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि इन आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।



