
बिहार
MOTIHARI:- एसपी ने अवर निरीक्षक एवं चौकीदार को निलंबित किया
मोतिहारी- 17 अप्रैल। जिले के पुलिस अधीक्षक डा.कुमार आशीष ने विभागीय कार्रवाई करते हुए कार्य में शिथिलता, कर्तव्यहीनता एवं संदिग्ध आचरण मे संलिप्त पाये जाने पर अरेराज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय मे प्रवाचक पद पर पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राजकुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। वही एक दूसरे घटना क्रम में पुलिस अधीक्षक ने पहाड़पुर थाना के चौकीदार धर्मेंद्र कुमार को भी कर्तव्यहीनता एवं संदिग्ध आचरण के आरोप में निलंबित किया है।साथ ही जिले मे पदस्थापित पुलिस विभाग के सभी कर्मियो को निर्देशित करते हुए कहा है कि कर्तव्यपरायणता एवं अनुशासनिक व्यवहार के साथ कार्य निष्पादन का पूरी अपेक्षा है।इसमें किसी भी तरह की चूक होने पर संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।



