
बिहार
MOTIHARI:- सिलिंडर ब्लास्ट में चार झुलसे
पूर्वी चंपारण- 19अप्रैल। जिले में लिंकेज गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए ब्लास्ट में चार लोग बुरी तरह झुलस गये। घटना मोतिहारी के मुफ्फसिल थाने के टिकुलिया हराज गांव में हरकिशोर प्रसाद के घर हुई है। जहां लिंकेज सिलिंडर को खाना बनाने के लिए चूल्हा में जोड़कर जलाया गया तो आग लग गयी और देखते ही देखते सिलेंडर ब्लास्ट हो गया,जिसमे चार लोग बुरी तरह झुलस गये। आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए सभी को रेफर कर दिया गया। सभी घायलो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना में हरिकिशोर प्रसाद का भाई,पत्नी, बेटा और बेटी शामिल है। सभी गंभीर रूप से झुलस गये है। सभी घायल इलाज के दौरान जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।वही घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।