
MOTIHARI:-सड़क हादसा में मधुबनी दक्षिणी पंचायत के मुखिया की मौत
मोतिहारी-10 जुलाई। जिले में संग्रामपुर प्रखण्ड के दक्षिणी मधुबनी पंचायत के 40 वर्षीय युवा मुखिया चन्दन कुमार सिंह की उतर प्रदेश के खलीलाबाद के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने निजी वाहन से चार अन्य साथियों के साथ ब्लड सुगर की दवा के लिए अयोध्या जा रहे थे।शनिवार की शाम सभी लोग उनके आवास से अयोध्या (फैजाबाद) के लिए निजी सवारी से रवाना हुए थे।ख़लीलाबाद में मुखिया के गाड़ी की टक्कर ट्रक से हो गयी।जिसमे उनकी मौत हो गई।इनके साथ बरियरिया के संतोष पाण्डेय उत्तरी मधुबनी के एसपी सिंह,गुलशन श्रीवास्तव व मुखिया के बहनोई गाड़ी में सवार थे। घटना में चारो गंभीर रूप जख्मी हो गये है।जिनका इलाज ख़लीलाबाद के किसी निजी नर्सिग होम में कराया जा रहा है।
मुखिया चन्दन कुमार सिंह वर्ष-2021 मे मुखिया निर्वाचित हुए थे। व्यवहार कुशल व मृदुभाषी चंदन सिंह ईट व्यवसाय से भी जुड़े थे।चंदन सिंह चार भाइयों में सबसे बड़े हैं इनको दो छोटे छोटे पुत्र है।चन्दन सिंह के पिता मोहन सिंह व उनकी पत्नी रीता देवी व मां प्रमिला देवी को जैसे ही घटना की खबर मिली सबका रो रो कर बुरा हाल है।इनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है।जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय मुखिया संघ के अध्यक्ष रवि सिंह,पूर्व मुखिया नन्हे सिंह,पूर्व प्रमुख पति रिपु सिंह समेत विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठन के लोगो ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते एक अपूरणीय क्षति बताया है।



