ताज़ा ख़बरें

MLC बनने के चक्कर में ठगी का शिकार हुए प्रोफेसर,प्राथमिकी दर्ज

औरैया- 02 दिसम्बर। जनपद के महाविद्यालय के एक शिक्षक का शिक्षक कोटे से विधायक बनने का सपना उस समय अधूरा रह गया, जब शिक्षक को जानकारी हुई कि उसके साथ ठगी की जा रही है।

अजीतमल जनता महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत प्रो0 डॉक्टर विवेक कुमार वर्मा पुत्र एन के वर्मा ने अजीतमल कोतवाली में अदालत के आदेश पर ठगी होने का मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार विवेक वर्मा की पहचान आगरा के मंगलपुरा पोस्ट लकवा नाई की मंडी निवासी लाखन सिंह पुत्र समर सिंह से हुई। लाखन सिंह ने अपने को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह का करीबी बता कर नीरज सिंह के साथ के कई फोटो ग्राफ भी दिखाएं। तथा उन्हें उत्तर प्रदेश की विधान परिषद में शिक्षक कोटे से सदस्य बनवाने की बात कही। इसके एवज में उसने 10 लाख रूपये की मांग की। विवेक सिंह ने एमएलसी बनने का सपना संजोकर 14 अक्टूबर 2021 को लाखन सिंह के बैंक खाते में दो लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

एक सप्ताह बाद फिर जब उसने पुनः रुपए मांगे तो उन्होंने 23 अक्टूबर को तीन लाख रूपये की एक चेक भरकर उसे दे दी। किसी माध्यम से जब उन्हें जानकारी हुई कि लाखन सिंह द्वारा उसके साथ ठगी की जा रही है तो उन्होंने दी गई तीन लाख रुपए की चेक को संबंधित बैंक के माध्यम से निरस्त करवा दिया। अपने साथ ठगी होने पर अदालत के माध्यम से अजीतमल कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

स संबंध में प्रभारी कोतवाली सुरजीत सिंह ने बताया न्यायालय के आदेश पर ठगी का मामला पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच संबंधित क्षेत्र के उप निरीक्षक को सौंपी गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button