
MLC सर्वेश कुमार ने मधुबनी जिला में हनुमान राउत को प्रतिनिधि किया मनोनीत, राउत ने कहा- शिक्षा व शिक्षकों की समस्या निदान के लिए बनेगी ठोस कार्ययोजना
मधुबनी- 27 दिसंबर। जिले में शिक्षा विभाग एवं शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर समाधान किया जायेगा। वहीं आधारभूत संरचना के विकास के लिए भी विभिन्न श्रोतों से विमर्श कर उसे मूर्त्त रुप दिया जायेगा। इसके लिए शीघ्र ही नये वर्ष में प्रखंडस्तरीय बैठक कर योजना बनायी जायेगी। उक्त बातें विधान पार्षद सर्वेश कुमार द्वारा मनोनीत किए गए मधुबनी जिला प्रतिनिधि सह जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद राउत ने कही।
विधान पार्षद प्रतिनिधि श्री राउत ने बताया कि एमएलसी ने शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा कार्य किया है, जिले में इन कार्यो को गति दिया जायेगा। कॉलेज और उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं की समस्याएं का संकलन किया जा रहा है। इसे समेकित रुप से योजनाबद्ध तरीके से समाधान खत्म किया जायेगा। इसके लिए बिहार एवं केन्द्र सरकार के साथ ही प्रशानिक अमले से कोर्डिनेशन बनाया जायेगा।



