
MLC चुनाव: मधुबनी में कड़ी सुरक्षा के बीच 99.34% मतदान
मधुबनी- 04 अप्रैल। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाय के विधान परिषद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिले में कुल 99.34 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला प्रशासन द्वारा मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू करायी गई। जो मतदान शाम 4 बजे तक संपन्न हुआ। कुल छह प्रत्याशियों के लिए 6395 वोटर इस चुनाव के लिए थे। मतदान के लिए जिले में कुल-21 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। हर मतदान केन्द्र पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। सुबह से ही महिला एवं पुरुष मतदाता कतार में खड़े होकर अपने वोट डालने का इंतजार कर रहे थे। वोट डालने के साथ मतदाताओं पर काफी खुशी झलक रही थी कि अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव कर रहे हैं। जो जीतकर उनके अधिकारों की आवाज विधान परिषद में उठाऐंगे। वैसे कुछ मतदान केन्द्र पर सुविधाओ की कमी से मतदाता काफी परेशान नजर आए। खासकर जिला मुख्यालय स्थित वाटसन स्कुल में बनाए गए मतदान केन्द्र में मतदाताओं में मतदान केन्द्र में जाने के लिए काफी परेषान देखने को मिली। क्यों वाटसन स्कुल में मध्यमा की परीक्षा चल रहा था। जहां मतदान के समय ही छात्र-छात्राएं भी परीक्षा केन्द्र में जाने के लिए लंबी कतार में खड़े थे। जिस कारण पंचायत प्रतिनिधियों को मतदान केन्द्र के अंदर जाने में कठिनाई हुई। जिससे मतदाता जिला प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी दिखाई। बताते चलें कि रहिका छोड़कर जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में मतदान केन्द्र बनाए गए थे। जबकि रहिका प्रखंड के मतदाताओं के लिए वाटसन हाई स्कुल में मतदान केन्द्र बनाए गए थे।
वैस जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमित कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. सत्य प्रकाश ने सभी मतदान केन्द्रों का दिन भर निरीक्षण करते रहे। मतदान समाप्त होने के साथ सभी मत पेटी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ आरके कॉलेज मधुबनी स्थित भूगोल विभाग में बने वज्र गृह में मतदान कर्मी ने पहुंचाया। जहां सभी मत पेटी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया। मतगणना 7 अप्रैल को होगी।
प्रखंड स्तर पर वोट का प्रतिशत—
हरलाखी में 99.68%,
बेनीपट्टी में 98.59%,
बिस्फी में 97.79%
रहिका में 98.70%
पंडौल में 99.54%
राजनगर में 98.37%
कलुआही में 99.48%
खजौली में 99.55%
जयनगर में 99.25%
लौकही में 99.33%
अंधराठाढी में 98.93%
झंझारपुर में 99.66%
घोघरडीहा में 99.64%
एवं मधेपुर में 99.74% मतदाताओं द्वारा अपने मतों का प्रयोग किया गया है।
संकलित की गई सूचना के आधार पर कुल 99.46% पुरुष मतदाताओं एवं 99.23% महिला मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया है। जिला प्रशासन के अनुसार मधुबनी जिले में कुल प्रतिशत 99.34% मतदान हुआ।




