
MLC केदार नाथ पाण्डेय को दी गयी श्रद्धांजलि, शोक सभा में बोले शंभु कुमार, कहा-शिक्षकों के मुद्दों को आखरी दमतक विधान परिषद में उठाते रहे स्वः पाण्डेय
मधुबनी- 28 अक्टूबर। जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रागण में संघ के अध्यक्ष फैयाज अहमद के अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह एमएलसी केदार नाथ पाण्डेय को श्रद्धांजलि गयी। पिछले दिनों उनका निधन ईलाज के दौरान हो गया था। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शिक्षाविद वैधनाथ सिंह ने कहा कि केदार नाथ पाण्डेय शिक्षकों के लोकप्रिय नेता थे। तथा स्वः पाण्डेय आमलोगों के बीच भी लोकप्रिय रहे। जबकि जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव शंभु कुमार ने कहा कि केदार नाथ पाण्डेय बिहार विधान परिषद में षिक्षकों से संबंधित मुद्दों को आखरी दमतक उठाते रहे। उनके निधन से संघ को काफी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई में एक अरसा लग जाएगा।

मौके पर गोड़ी कान्त मिश्र,दिलीप कुमार सिंह,कामेश्वर कुमार, कुमार पशुपति नाथ,मो. ओवैदुल्लाह,संजीव नयन झा के अलावा संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्यों के साथ जिला संघ के अनुमंडल एवं प्रखंड अध्यक्ष, सचिव सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।



