
मिथिला पेंटिंग्स बनी महिला सशक्तीकरण की मिसाल : मंत्री रमा निषाद
मधुबनी-09 मार्च। जिला अतिथिगृह में पहुंचे पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद का भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभाशूं झा के नेतृत्व में मिथिला पेंटिंग, पाग और अंगवस्त्र भेंट किया गया। मंत्री का स्वागत विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष राधा देवी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, आईटी सेल जिला संयोजक आदित्य झा, कन्हैया साह, सुदर्शन कुमार, शिवनाथ दास सहित अन्य भाजपाईयों ने किया। मौके पर मंत्री रमा निषाद ने कहा किमिथिला पेंटिंग्स की महिला कलाकारों ने देश को राह दिखा रही हैं। महिला सशक्तीकरण की मिसाल कायम की है।
मिथिला पेंटिंग्स के माध्यम से जिले की कलाकारों ने पद्मश्री सम्मान हासिल कर महिलाओं को कला के क्षेत्र में मनोबल ऊंचा कर रही है। जिले को मिले नौ पद्मश्री सम्मान बालिकाओं के लिए प्रेरणा बनकर उन्हें कला के क्षेत्र में रूझान बढा दिया है। महिलाएं मिथिला कला के जरिए रोजगार के साथ अवार्ड की गारंटी सुनिश्चित कर रही है। सफलता की गारंटी से लबरेज मधुबनी की कलाकारों ने अपनी कामयाबी को लक्ष्य मानकर अपनी सफर शुरू कर दी है।



