
MANIPUR:- मोइरांग के राहत शिविरों में हिंसा पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, पीड़िताें ने सुनवाई आप-बीती
इंफाल- 30 जून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के मोइरांग में दो राहत शिविरों का दौरा कर पीड़िताें की समस्याओं काे सुना। राहुल गांधी इंफाल में ही बुद्धिजीवियों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से भी वार्ता करेंगे।

शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंफाल से हेलीकॉप्टर से सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोइरांग पहुंचे। उन्होंने मोइरांग में मणिपुर हिंसा के दौरान विस्थापितों के दो राहत शिविरों का दौरा किया। इस दाैरान हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इन दोनों में शिविरों करीब एक हजार लोग पीड़ितों ने शरण ले रखी है। इस मौके पर राहुल गांधी के साथ मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओक्रम इबोबी सिंह, पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, पीसीसी अध्यक्ष के मेघचंद्र सिंह तथा पूर्व सांसद अजय कुमार भी थे। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मेघचंद्र सिंह ने बताया कि राहुल गांधी आज ही इंफाल में बुद्धिजीवियों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन के प्रवास पर गुरुवार को मणिपुर के इंफाल में हैं। गुरुवार को उन्होंने चुराचांदपुर के राहत शिविरों का दौरा किया था।

इससे पहले सड़क मार्ग से चुराचांदपुर जा रहे गांधी के काफिले को बिष्णुपुर पुलिस ने सुरक्षा कारणों से रोक दिया था। इसके बाद राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर पहुंचे थे।