
होली पकवानों में मखाना पुए होगा आकर्षण, उठाएंगे लुफ्त, सेहत के लिए लाभदायक
मधुबनी- 03 मार्च। होली में त्योहार पर तरह-तरह के पकवानों के बीच पुए आकर्षण का केंद्र होता है। इस साल होली पर मैदा से तैयार पुए में मखाना का स्वाद मिलेगा। मैदा में मखाना पाउडर पुए का स्वाद को लाजवाब बनाया जाएगा। इसके लिए डब्बा बंद मखाना पाउडर की मांग भी बढ़ी है। होली पर पूजा में मखाना पाउडर का कारोबार भी बढ़ा है। इस वर्ष होली पर जिले में करीब पांच लाख के मखाना पाउडर का कारोबार का अनुमान है। देशभर से डब्बा बंद मखाना पाउडर की डिमांड बढ़ी है। डब्बा बंद मखाना के विभिन्न प्रोडक्ट के विक्रेता ने बताया कि इस बार होली पर पुए की मखाना को लेकर मखाना पाउडर का काफी मांग रही है। मखाना से तैयार पूरे पुए घर के सभी लोग काफी पसंद करेंगे। होली पर बनने वाले परंपरागत पुए के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा। मखाना का पुए काफी पसंद किए जाएंगे। वहीं, रानी झा ने बताया कि इस बार होली में घर आने वाले अतिथियों को मखाना का पुए परोसे जाएंगे। मखान पुए स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होगा। मखाना में कई तरह की विटामिन होने से इसका पुए स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहतर होगा। मंजू देवी ने बताया कि होली पर मखाना पुए बनाने पहला अनुभव होगा। मखान पुए बनाने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मखाना पुए को लेकर घर सभी स्वजन में काफी उत्साहित है। होली पर मखाना पुए सहित अन्य पकवान सबसे पहले इष्ट देवता को भोग लगाया जाएगा।



