
MAHRASTH:- मुंबई में होगा विधानमंडल का शीतकालीन अधिवेशन
मुंबई, 26 नवंबर। महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन अधिवेशन मुंबई में ही आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय गुरुवार को मंत्री समूह की बैठक में लिया गया है। यह अधिवेशन 22 दिसंबर को शुरू होगा और 28 दिसंबर तक चलने वाला है।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र का एक अधिवेशन नागपुर में कराए जाने की परंपरा रही है लेकिन पिछले वर्ष कोरोना की वजह से शीतकालीन अधिवेशन मुंबई में ही हुआ था। इस वर्ष मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का मुंबई में ही गर्दन का ऑपरेशन हुआ है। इसी वजह से मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को देखते हुए गुरुवार को मंत्री समूह की बैठक में शीतकालीन अधिवेशन मुंबई में ही कराने का निर्णय लिया गया है। इस अधिवेशन में शामिल होने वालों को कोरोना का दोनों टीका लेना अनिवार्य कर दिया गया है। दोनों कोरोना टीका लेने के बाद अधिवेशन में शामिल होने वालों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई, उसे अधिवेशन में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।



