
ताज़ा ख़बरें
MAHRASTH:- उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत की कार दुर्घटना ग्रस्त,बाल-बाल बचे
मुंबई-01 दिसंबर। महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत की कार उनके काफिले के सुरक्षारक्षक की कार से टकरा गई। इस घटना में मंत्री उदय सामंत बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है। घायल सुरक्षा कर्मी को मुंबई में स्थित कुपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उदय सामंत ने बताया कि वे मुंबई में एक कार्यक्रम में जा रहे थी। अचानक उनके काफिले की कार का ब्रेक फेल हो जाने से वह कार उनकी कार से टकरा गई। दुर्घटना के वक्त वे (उदय सामंत )कार में अकेले थे, इसलिए उन्हें मामली अंदरुनी चोट आई है। उन्होंने तत्काल सुरक्षा रक्षक को कुपर अस्पताल में भर्ती करवाया है और इस समय खुद अस्पताल में ही है।



