
ताज़ा ख़बरें
MAHARASTRA:- साल भर में 650 लड़के-लड़कियां लापता
मुंबई- 07 जनवरी। वर्ष 2022 में वसई विरार और मीरा भायंदर से 650 नाबालिग लड़के-लड़कियां लापता हो गए। इनमें से 582 लड़के और लड़कियों का पता लगा लिया गया है और 68 लड़के और लड़कियां अभी भी लापता हैं। वर्ष 2022 में वसई विरार और मीरा भायंदर से 650 नाबालिग लड़के-लड़कियां लापता हो गए। इसमें 196 लड़के और 454 लड़कियां शामिल हैं। पुलिस ने इन लापता लड़के-लड़कियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया था,लापता लड़के-लड़कियों में से 582 मिल चुके हैं। इनमें 186 लड़के और 396 लड़कियां शामिल हैं, लेकिन 68 लड़के और लड़कियां अब भी लापता हैं। ज्यादातर मामलों में, इन बच्चों को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया।



