भारत

MAHARASHTRA: एकनाथ शिंदे बने सीएम व फडणवीस डिप्टी सीएम

मुंबई- 30 जून। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद एवं गोनीयता की शपथ दिलायी।

राजभवन के दरबार हाल में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भागवत कराड, रावसाहेब दानवे सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के दौरान एकनाथ शिंदे के पिता, पत्नी तथा परिवार के सभी सदस्य भी मौजूद रहे।

एकनाथ शिंदे ने दिवंगत बालासाहेब ठाकरे तथा दिवंगत धर्मवीर आनंद दिघे के नाम की शपथ ली। इसके बाद फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

उल्लेखनीय है कि 10 दिन तक राज्य से बाहर रहने के बाद आज दोपहर में ही एकनाथ शिंदे तथा फडणवीस ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया था। इसके बाद आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे के नाम की घोषणा की। फडणवीस ने कहा था कि वे सरकार में शामिल नहीं होंगे। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने फडणवीस को राज्य सरकार में शामिल होने के लिए कहा। इसी वजह से उन्होंने आज उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button