
MADHUBANI:- सदर अस्पताल में लिपिक संगीत सिन्हा के प्रतिनियुक्ति का मामला ने तुल पकड़ा, रोग नियंत्रण लोक स्वास्थ्य के डायरेक्टर ने जांच का दिया आदेश
मधुबनी- 25 सितंबर। सदर अस्पताल मधुबनी के लिपिक संगीत कुमार सिन्हा का तबादला समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खजौली में कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल प्रषासन की मिलीभगत से श्री सिन्हा को फिर उसी सदर अस्पताल के कार्यालय में ही प्रतिनियुक्ति कर दिया गया। लेकिन अब लिपिक श्री सिन्हा के प्रतिनियुक्ति का मामला तूल पकड़ लिया है। प्रतिनियुक्ति के मामले को लेकर रोग नियंत्रण लोक स्वास्थ्य एवं पारामेडिकल स्वास्थ्य सेवायें के डायरेक्टर प्रमुख डा.राकेश चन्द्र सहाय वर्मा ने मधुबनी सदर अस्पताल के सिविल सर्जन को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि लिपिक संगीत कुमार सिन्हा का तबादला सदर अस्पताल मधुबनी से समूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खजौली में किया। फिर उसकी प्रतिनियुक्ति सदर अस्पताल में ही किया गया, जो नियम के विरूद्व है। इसकी जांच कराकर प्रतिवेदन उपलब्ध कराऐं।
मालुम हो कि श्री सिन्हा का तबादला सदर अस्पताल से समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खजौली में तत्कालीन सिविल सर्जन डा. ऋषिकांत पांडे ने 30 जुन को किया था। उसके बाद सिविल सर्जन के द्वारा उक्त लिपिक श्री सिन्हा की प्रतिनियुक्ति खजौली से सदर अस्पताल में ही कर दी गयी।
अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री सिन्हा करीब 14 वर्षो से सदर अस्पताल में ही पदस्थापित हैं। तथा हैरत की बात यह है कि श्री सिन्हा के लिपिक होने के बाबजूद सदर अस्पताल प्रषासन के द्वारा उन्हे मेडिको लीगल का कार्य करने की जिम्मेदारी दी गयी। जबकि मेडिको लीगल की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट की होती है। अस्पतला में फार्मासिस्ट के रहते हुए एक लिपिक को मेडिको लीगल कार्य की जिम्मेदारी दी गयी, जो सदर अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है। तथा यह भी एक जांच का विषय है।
इधर मौजुदा सिविल सर्जन की माने, तो जल्द जांच कर प्रतिवेदन बंद लिफाफे में रोग नियंत्रण लोक स्वास्थ्य एवं पारामेडिकल स्वास्थ्य सेवायें के डायरेक्टर प्रमुख को भेज दी जाएगी।



