बिहार

MADHUBANI:- हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

मधुबनी- 22 फरवरी। लदनियां अपर थानाध्यक्ष कार्तिक भगत द्वारा शुक्रवार की शाम एन एच 227 पर योगिया गांव के निकट धौरी पुल पर वाहन चेकिंग में संदिग्ध हालत में दो बाइक सवार आर्म्स के साथ पकड़े जाने की सनसनीखेज खबर प्रकाश में आयी है। अपर थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने अपने बयान में बताया है कि 22 फरवरी को कांड संख्या-56/25 दर्ज कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर योगिया गांव के निकट धौरी पुल पर दलबल के साथ वाहन चेकिंग हो रहा था। इसी बीच एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार आया। पुलिस बल को देखते बाइक पटककर भागने लगा। पुलिस खदेड़ कर दोनों बाइक सवार को पकड़ लिया लिया। संग तलाशी में पुलिस दोनों बाइक सवार के कमर से एक देसी कट्टा एवं सिक्सर बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान बाबूबरही थाना अंतर्गत औरही गांव निवासी बिहारी सिंह के 26 वर्षीय महेश सिंह के तौर पर हुई। वहीं दूसरे की पहचान बाबूबरही थाना क्षेत्र के कविलाशा गांव निवासी सूबे मुखिया के 26 वर्षीय उमेश मुखिया के तौर हुई है। अपर थानाध्यक्ष कार्तिक भगत का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त महेश सिंह का आपराधिक इतिहास के मुताबिक लदनियां थाना में एक अक्टूबर 23 में दर्ज कांड संख्या-210/23 है। जबकि 23 जनवरी 2020 में लदनियां थाना अंकित कांड संख्या-11/20 में आरोपी महेश सिंह नामजद है। अपर थानाध्यक्ष भगत बताया कि कई अन्य थानों में इनके विरुद्ध दर्ज केस को खंगाला जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button