
MADHUBANI:- हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
मधुबनी-17 जुलाई। झंझारपुर आरएस ओपी पुलिस ने लक्ष्मी देवी हत्याकांड मामले में फरार चल रहे उसके पति अनिल मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। उसे गुप्त सूचना पर आर एस ओपी क्षेत्र के पिपराघाट से गिरफ्तार किया गया है। झंझारपुर डीएसपी आशीष आनंद ने सोमवार की दोपहर आर एस ओपी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मृतिका लक्ष्मी देवी के पति अनिल मुखिया के गिरफ्तारी का खुलासा किया। डीएसपी आशीष आनंद ने बताया कि 11 तारीख की सुबह बेहट गांव में लव मैरिज शादी करके रह रही लक्ष्मी देवी और उसके पति अनिल मुखिया में पूर्व में भी झंझट हुई थी और घटना की रात भी गहने को लेकर विवाद हुई थी। उसके घर में उसके दादी मरने के कारण श्राद्ध कार्यक्रम था जिस कारण लोग उसमें लगे हुए थे। इधर मृतिका लक्ष्मी देवी के पति ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि गहने को लेकर पैसे मांग रही थी, लगातार दबाव बना रही थी और इधर पैसे था नहीं जिस कारण फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जब बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी तो हम लोग गए तो देखा कि फांसी के फंदे से झूल रही थी। जैसे ही परिजनों ने देखा आनन-फानन में लाश को छिपा दिया था। इधर लोगों ने शव के लिए सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन करने लगे, इस बीच बवाल भी हुआ। डीएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि लगातार घटना की पूरी जानकारी पुलिस अधीक्षक को संज्ञान में दे रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतिका के भाई रमेश कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी बचे अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है। उसमें भी कुछ निर्दोष हैं इस पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। केवल दोषी लोगों पर ही कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि अनिल मुखिया दिल्ली से आया ही था की इस बीच कांड हो गया।



