बिहार

MADHUBANI:- सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

मधुबनी- 30 नवंबर। घोघरडीहा प्रखंड के महौलिया गांव निवासी अशर्फी यादव की पत्नी अनिता देवी 46 वर्ष का मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनिता देवी मंगलवार को पैदल ही बस पकड़ने के लिए खोपा चैक जा रही थी। जैसे ही कोनार के निकट पंहुची की एक अज्ञात वाहन ने उसे ठीकर मार दिया। जिसमे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों को जब जानकारी मिली तो वे घटना स्थल पर पंहुचे।लेकिन तबतक वाहन चालक वाहन लेकर भाग चुका था। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोघरडीहा लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच ले जाने के क्रम में फुलपरास अनुमंडलीय अस्पताल के निकट मृतिका की हालत अधिक बिगड़ जाने पर उसे अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना फुलपरास थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर अस्पताल पंहुची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। मृतिका की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के महौलिया गांव निवासी अशर्फी यादव की पत्नी अनिता देवी के रूप में की गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button